मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने राजनैतिक दल के सदस्यों के साथ किया स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण

 

वैढ़न, सिंगरौली।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण परमार के द्वारा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये कंट्रोल रूम में रखी सामग्रियों तथा ई.व्ही.एम. मशीनों का निरीक्षण राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है।

उन्होंने ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पैट मशीनों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं अग्निशमन व्यवस्था सहित सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी का अवलोकन किया। स्ट्रांग रूम निरीक्षण का भली-भांति दस्तावेजीकरण हेतु निरीक्षण में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तिथि का उल्लेख करते हुए पंजी का संधारण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलक्टर संजीव कुमार पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV