मध्य प्रदेश

जानलेवा हमले में अधेड़ बुरी तरह घायल

ड्यूटी से लौटते वक्त बरगवां में हुआ जानलेवा हमला, घायल का चल रहा इलाज

सिंगरौली। बीते मंगलवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मराज सिंह गोड़ पिता नर्मदा सिंह गोड़ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां हिंडालको से ड्यूटी कर अपने 18 वर्षीय लड़के पुष्पराज सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। शाम करीब 7 बजे जैसे ही वह गिधेर से गुजर रहा था की झाड़ियों में घात लागाकर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने निकलकर धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। इस हमले में धर्मराज सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। लड़के के चीख पुकार करने पर हमलावर वहां से फरार हो गया। धर्मराज के लड़के ने अन्य राहगीरों की मदद से बरगवां पुलिस को सूचना देकर अधेड़ को इलाज हेतु बैढ़न ट्रॉमा सेन्टर भिजवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वंदना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं निरीक्षक आर पी सिंह ने अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या के प्रयास में धारा 307, 326 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV