मध्य प्रदेश
महिला गांजा तस्कर को 750 ग्राम गांजे के साथ सरई पुलिस ने किया गिरफ्तार
आर्म्स एक्ट में तीन तो आधा दर्जन अवैध कारोबारियों से करीब 80 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त

सिंगरौली। पुलिस अधिक्षक सिंगरौली के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में अवैध कारोबारियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरई पुलिस की कार्रवाई जारी। कल से आज तक की कार्यवाहियों में विभिन्न धाराओ में आरोपियों बदमाशों एवं नशा तस्करों को गिरफ्ता किया गया है।
महिला मुनकुटवा उर्फ कबरी निवासी महरैल का 750 ग्राम गांजे के साथ पकड़ कर उसके विरू अप. क्रमांक 1153/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जो पहले भी 4 बार से अधिक गांजा बेचते पकड़ी गई है।तथा कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आई है। जिसको पकड़कर गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई। 3 लोगों के खिलाफ 25बी) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई साथ ही 6 लोगो को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। नशे के खिलाफ भी लगातर कार्यवाही जारी है।