मध्य प्रदेश

पढ़ने के लिए माँ ने डांटा तो दस वर्षीय छात्र ने लगा ली फांसी

सदमें में परिजन, मामले की जांच में जुटी पुलिस

वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 10 साल के मासूम जो चौथी का छात्र था उसने फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मां की डांट से छुब्द होकर मासूम ने ऐसा कदम उठाया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम करीब 8 बजे रिशु उर्फ इंद्रेश सिंह पिता गुमान सिंह निवासी एचबी- 291 एनसीएल कॉलोनी ने घर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मासूम खेल रहा था मां ने उसे पढ़ने के लिए डाटा तो इतनी सी बात पर गुस्सा होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय मां और उसका बड़ा बेटा कर्मवीर सिंह दूसरे कमरे में था। वहीं पिता ड्यूटी पर गए थे। इस घटना के बाद जहां परिजन सदमे में है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना मोरवा थाने में थी। जहां निरीक्षक अशोक सिंह परिहार में तत्काल सहायक उपनिरीक्षक जयराम गुप्ता को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस में शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भिजवा दिया है। बताया जाता है कि एनसीएल कर्मी गुमान सिंह के दोनों बच्चे क्राइस्ट ज्योति स्कूल के छात्र थे। इधर विद्यालय ने भी घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय में छुट्टी घोषित कर दी।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV