मध्य प्रदेश
14 को भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा नव मतदाता सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। भाजपा युवा मोर्चा जिला सिंगरौली द्वारा 14 अक्टूबर को नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया है। उक्त सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि कार्यक्रम में अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को आमंत्रित किया गया है। युवाओं को रोहित चहल द्वारा सम्बोधित किया जायेगा तथा सम्मानित किया जायेगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों, सभी मण्डलों के पदाधिकारियों तथा युवाओं से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनायें।