मध्य प्रदेश
हिण्डालको बरगवां में कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध मौत

सिंगरौली। हिंडाल्को महान बरगवां में कार्यरत एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ड्यूटी के दौरान लगभग तीन बजे उसकी तबीयत खराब हुयी जिसे लेकर कंपनी के कर्मियों द्वारा सिंगरौली हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शाम ५.३० बजे उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पिता हीरामन साहू उम्र लगभग 40 वर्ष मझिगवां कॉलोनी में रहता था और हिंडाल्को में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था जिनकी अचानक ड्यूटी टाइम लगभग 3:00 बजे तबीयत खराब हो गयी आनन फानन में कंपनी वालों ने सिंगरौली हॉस्पिटल इलाज हेतु ले गए इसके बाद लगभग 5:30 बजे कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा कंपनी गेट पर अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगों लेकर प्रदर्शन किया। कंपनी के आला अधिकारियों के द्वारा समझाइस देने के बाद मामला शांत हुआ।