मध्य प्रदेश

अंजनी दुबे को मिली मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री की जिम्मेदारी, प्रशंसकों में हर्ष

वैढ़न,सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद की जिम्मेदारी अंजनी दुबे को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भावना अनुसार पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंप गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे। बताया गया कि रणदीप सिंह सुरजेवाला मध्य प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, सिंगरौली जिले के प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू, पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष बीपी सिंह राजा साहब, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शहर अरविन्द सिंह चन्देल के अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के रूप में अंजनी दुबे की नियुक्ति की गई है।

ज्ञात हो कि कई दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे जिले के कद्दावर नेता व अधिवक्ता अंजनी दुबे कांग्रेस पार्टी की रीति, नीति पर चलकर कांग्रेस पार्टी को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। सिंगरौली के प्रथम विधायक पं. श्यामकार्तिक दुबे के बड़े बेटे अंजनी दुबे बचपन से लेकर छ: दशकों तक लगातार सिंगरौली कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहे तथा कई पदों पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। श्री दुबे की मेहनत एवं पार्टी हित में लगातार कार्य करने के कारण यह जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है। श्री दुबे को महामंत्री की नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV