सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 को सिंगरौली में करेंगे चुनावी सभा को सम्बोधित

काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों अपने शबाब पर हैं। कोई पार्टी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती। स्टाचार प्रचारकों के आने का सिलसिला पिछले दिनों शुरू हुआ जो लगातार जारी है। आप व भाजपा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिंगरौली विधानसभा के वैढ़न रामलीला मैदान में दोपहर बारह बजे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.
मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर बिलौजी एनसीएल मैदान मे बने हेली पैड पर उतरेगा और वाहन द्वारा अखिलेश यादव रामलीला मैदान मे पहुँचकर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सिंगरौली विधानसभा सामान्य सीट होने के कारण यहां चुनाव में कुछ ज्यादा ही गहमागहमी देखने को मिल रही है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवांत मान ने रोड शो किया था इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिनों तक रोड शो व आमसभा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने जा रहे हैं। अब तक कांगे्रस ने किसी भी स्टार प्रचारक को नहीं उतारा है। आने वाले कुछ दिनो में सिंगरौली जिले में और स्टार प्रचारको के आने के कयास लगाये जा रहे हैं।