मध्य प्रदेश

अ.भा. ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में यज्ञशाला में मनाया गया दीपोत्सव

 

सिंगरौली। धनतेरस व दीपावली के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यज्ञशाला परिसर में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का विधि अनुसार पुजन आरती कर भव्य दिव्य दीपोत्सव किया गया।


सर्वविदित हैं कि यह दीप प्रज्ज्वलन का क्रायक्रम लगातार कई वर्षों से बड़े उत्साह व मनोरम रूप से दीपों को कई रूपों में सज़ा कर किया जाता हैं। भारतीयता का प्रतीक,संस्कृति का संवाहक , बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत , दीपों को प्रज्वलित कर प्रभु श्री रामचंद्र जी का स्मरण करने वाले इस दीपावली पर्व की समस्त देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण शुक्ला जी के द्वारा लोकतंत्र के इस पर्व पर भी बिना किसी दबाव ,लोभ लालच के अपने मतों का उपयोग सिंगरौली के नवनिर्माण ( विकाश)में कार्य करने का आग्रह किया गया। शुक्ला जी के द्वारा इस दीपावली पर नए संकल्प नई उमंग नए जोश के साथ सिंगरौली के कायाकल्प के लिए सिंगरौली के परिवर्तन के लिए सिंगरौली में हो रहे दुराचार ,अत्याचार अन्याय के खिलाफ एक आधार स्तंभ तैयार करने के लिए पढ़े लिखे सभ्य शिक्षित उम्मीदवारों का चयन करने की अपील की गई।

इस विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम संगठन के जिला संयोजक पंडित राम बहोंर द्विवेदी जी के नेतृत्व में दीपों के प्रकाश से पूरे सिंगरौली जिले को प्रकाशित करने का कार्य किया गया। इस विशेष कार्य क्रम में संगठन के अनंत चतुर्वेदी, राजेश दुबे,कृति शेखर पाठक संतोष शुक्ला, राजकुमार पांडेय,धीरेंद्र दुबे, राजेश दुबे, शशिदेव तिवारी, हेमराज त्रिपाठी, मुकेश पाण्डेय, दिवाकर शुक्ला, शुभम् पांडेय, राजा शुक्ला,अश्वनी दुबे,राधे कृष्णा पांडेय, निलेश द्विवेदी, निखिल तिवारी, पियूष द्विवेदी, सौरव पांडेय, रवि द्विवेदी, अंकुर पांडेय, दीपक दुबे, बीरेंद्र मिश्रा, विनोद मिश्रा आदि उपस्थिति रहें।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV