अमृत महोत्सव अंतर्गत ’हर घर तिरंगा’अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर में बैठक हुई आयोजित
जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवसर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

उपखंड अधिकारी देवसर,थाना प्रभारी जियावन,अधिवक्ता गण एवं पक्षकार गणों के साथ हर घर तिरंगा अभियान पर हुई चर्चा
सिंगरौली/देवसर- अमृत महोत्सव अंतर्गत ’हर घर तिरंगा’अभियान को सफल बनाने हेतु जिला न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति देवसर अध्यक्ष सम्मानीय सुधीर सिंह राठौड़ जी के अध्यक्षता में न्यायालयीन समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बता दें कि उक्त बैठक न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ उपखंड अधिकारी देवसर,थाना प्रभारी जियावन,अधिवक्ता गण एवं पक्षकार गणों के साथ न्यायालय परिसर में आयोजित की गई।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायिक अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप सब अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएं।उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और देश स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खुशियां मनाएं।वहीं तृतीय जिला न्यायाधीश सम्मानीय श्यामसुंदर झा जी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है,तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।दरअसल इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।अतः आप सब हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी अवश्य निभायें।
निकाली गई तिरंगा रैली
कार्यक्रम के पश्चात कोर्ट परिसर देवसर में भारत का आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा रैली भी निकाली गई।तिरंगा रैली के दौरान वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।वहीं तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएं इसके लिए सभी को प्रेरित किया गया।