कलेक्टर-एसपी की अगुवाई में निकाली गयी तिरंगा जागरूकता रैली

वैढ़न,सिंगरौली। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व जिले वासियो को 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु उत्साह पूर्वक प्रेरित करने की दृष्टि से जिलेभर की रैली, जुलूस, मानव श्रृखला वाहन रैली, सायकल रैली का आयोजन का लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
वही आज कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कूमार सिंह के अगुवाई में कलेक्ट्रेट प्रांगण से तिरंगा रैली का सुभारंभ कलेक्टर एवं पुसिल अधीक्षक द्वारा तिरंगा ध्वज लहराकर किया गया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई की। आगे-आगे अधिकारी द्वय तिरंगा लेकर निकले पीछे पीछे दो-दो की कतार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टे राजेश शुक्ला, एसडीएम ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, जिला बी.पी पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी पाण्डेय सिहितअधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए अनुशासनबद्ध तरीके से भारत माता की जय बोलते हुए व वंदेमातरम का उद़्घोष करते चल रहे थे। रैली कलेक्टेट्रट प्रांगण से चलकर सर्किट हाउस होकर कलेक्ट्रेट प्रांगण मे जाकर समाप्त हुई।