मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत सेमरिया में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

काल चिंतन संवाददाता
बड़गड़,सिंगरौली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देशभर में तरह तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सेमरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में सरपंच रामसनेही पनिका, उपसरपंच पति रामबली, जनपद सदस्य पति बरकत अली, सचिव मनीष मिश्रा, पंच सुशील सिंह, अशोक वर्मा, सहित आधा सैकड़ा ग्रामीण शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा ने सेमरिया पंचायत भवन से शुरू होकर सेमरिया चौराहा होते हुये पूरे ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान डीजे की धून पर देशभक्ति गाने बजाये गये।