आम आदमी पार्टी ने मनाया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन
जिले में अलग अलग विधानसभा एवं सेक्टरों में केक काटकर एवं फल मिठाई वितरित कर मनाया जन्मदिन

वैढ़न,सिंगरौली। आम आदमी पार्टी जिला सिंगरौली के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय के साथ-साथ जिले के तीनों विधानसभा के कई सेक्टरों में जन्मदिन का उत्सव मनाया गया जिले में जन्मदिन के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिंगरौली नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल जी एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनी जी के उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया,सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के मकरोह में महिला जिलाध्यक्ष अनिता वैश्य के द्वारा केक काटकर फल एवं मिठाई वितरण गया,देवसर विधानसभा क्षेत्र रजमिलान एवं खुटार बाजार में यूथ विधानसभा अध्यक्ष संजय शाह जी द्वारा केक काटकर,सरई नगर परिषद में संजय सरिवान के द्वारा एवं नगर परिषद बरगवां में नीलेश कुशवाहा एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोरवा में नगर अध्यक्ष फंटू अग्रवाल के नेतृत्व में,जयन्त सेक्टर में राजीव विश्वकर्मा असलम अली के नेतृत्व में चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के चितरंगी अस्पताल में यूथ जिलाउपाध्यक्ष जी एस जायसवाल के द्वारा एवं करैला पंचायत क्षेत्र में यूथ विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र वैश्य के द्वारा केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया,जिसमे उपस्थित आम आदमी पार्टी के जिला संरक्षक समिति के सदस्य अनिल द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमारी शाह,महिला जिलाउपाध्यक्ष सुमित्रा शाह,युथ जिलाध्यक्ष अक्षय शाह,सक्रिय सदस्य बी के श्रीवास्तव कुंदन पांडेय, अभिमन्यु देव सिंह,मोहम्मद रियाज,महिला जिला सह सचिव चरणजीत कौर,महिला विधानसभा उपाध्यक्ष संध्या सिंह, शाहीन परवीन,राजेन्द्र शुक्ला,विजय नारायण शुक्ला,राजेश शाह,अर्जुन शाह,राजेश गुप्ता,यूथ जिला सचिव दीपक सिंह,जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी गर्ग एवं अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।