मप्र के इस हैडपंप से निकल रही हैं भंयकर आग की लपटें, लोगों में दहशत

छतरपुर। मप्र के छतरपुर में एक हैण्डपंप से आग की भयंकर लपटे निकल रही हैं। इस अनोखी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है तथा वायरल हो रहा है। जानकारों की मानें तो मीथेन गैस निकलने के कारण इस तरह की घटना होती है। घटना छतरपुर जिले के बकस्वाहा नगर के कछार गांव का है। लोगों ने बताया कि गांव में दो हैंडपंप हैं। बुधवार सुबह स्कूल के पास वाल एक हैंडपंप खुद-बखुद आग और पानी दोनों एकसाथ उगल रहा है। लोगों को इस बात का पता चलते ही लोग इसे देखने पहुंचने लगे। बाद में इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।
आस-पास के लोगों ने बताया कि यह हैंडपंप पहले भी आग उगल चुका है। पहले यह स्कूल के पास का सरकारी हैंडपंप था जिसमें की आग और पानी निकलने के बाद से प्रशासन ने उसका ऊपरी हिस्सा हैंडल और अंदर का पम्प और पाइप निकाल लिया और उसे इसी तरह छोड़ दिया। बुधवार को भी इसी तरह की घटना हुई। कोई इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जमीन में कोई बड़ी हलचल के परिणाम स्वरूप ऐसा हो रहा है। जानकारों का कहना है कि यह सामान्यत: हाइड्रोकार्बन (मीथेन) गैस होती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष अवसाद (बारीक रेत) के साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं वहां भौतिक-रासायनिक पृक्रम द्वारा द्वारा विघटन-अपघटन द्वारा मीथेन गैस का निर्माण होता है। यह गैस गर्म होने से या जलने से घनत्व में कम होती है, परिणामस्वरूप ऊपर को उठती है और वैक्यूम निर्मित होता है जिससे इस गैस के नीचे स्थित भौमजल भी ऊपर की ओर उठता है। यह क्रम एकान्तरित रूप से चलता है।