मध्य प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म और पाक्सो के तहत मामला दर्ज

वैढ़न,सिंगरौली।  जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति के दुष्कर्म से एक नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पड़ोसी बाबूचन्द साकेत पिता बबुनन साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी अजगुढ़ शादी का झांसा देकर जबरजस्ती शारिरिक सम्बन्ध स्थापित किया। सिससे वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता के बयान पर थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से ।अप. क्र. 490/22 धारा 376, 376(3), 376(2)(एन) भादवि. 5/6 पाक्सो एक्ट कायम कराया गया। साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तलाश की जाने लगी।

थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा राजीव पाठक की सतत निगरानी में एक टीम गठित कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी शादी सुदा बताया जाता है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, विनय शुक्ला, सउनि दयानन्द सिंह, संतोष सिंह, प्र.आर. संजय सिंह परिहार, अरुणेन्द्र पटेल, आर. सुबोध तोमर, विक्रम सिंह, सुरेश परस्ते, राहुल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV