सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियो को दी गई विदाई

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आज सेवा निवृत्त अधिकारियो कर्मचारियो को सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा शाल श्रीफल के साथ दीर्घआयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की सुभकानाओ के साथ विदाई दी गई। आज सेवा निवृत्त होने वालो में परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरविंद चंदेल, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3 श्री लक्ष्यमण प्रसाद दुबे को सेवा अवधि पूर्ण करने के उपरान्त भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर श्री डी.पी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार बर्मा, एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला,आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।