राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी अब भारत के सबसे बड़े अरबपति

हिंडनबर्ग की आंधी ने अडानी से छीना एशिया का सबसे बड़े रईस का ताज

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन की दौलत में आज भी भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से मुकेश अंबानी न केवल अब भारत के सबसे बड़े अरबति हैं, बल्कि एशिया के भी सबसे बड़े रई बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अब वह अडानी से 4 पायदान ऊपर 9वें स्थान पर हैं। जबकि अडानी 13वें पायदान पर आ गए हैं।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति में आज 9 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अब उनका नेटवर्थ 78.9 बिलियन डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले तक अडानी फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उनकी कंपनियों के शेयर धड़ाम क्या हुए, दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से ही बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें: अडानी को मिला यूएई के शाही परिवार का साथ तो पार हो गई एफपीओ की नैया

बर्नार्ड की दौलत 200 अरब डॉलर के पार

दुनिया के सबसे बड़े रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत 200 अरब डॉलर के पार हो गई है। उनके पास अब 214म.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। एलन मस्क दूसरे स्थान पर हैं और उनके पास 178.3 अरब डॉलर की कुल दौलत है। जेफ बेजोस तीसरे, लैरी एलिशन चौथे, वॉरेन बफेट पांचवें, बिलगेट्स छठे स्था पर हैं।टॉप-10 की लिस्ट में मेंक्सिको के कार्लोस स्लिम की नई एंट्री हुई है और अब वह 91.7 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। लैरी पेज टाठवें, मुकेश अंबनी नौवें और सर्गी ब्रिन 10वें स्थान पर हैं।

source

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV