राष्ट्रीय

मेघालय के भाजपा अध्यक्ष ने कहा-मैं बीफ खाता हूं इसमें भाजपा को कोई दिक्कत नहीं

कहा-यहां बीफ खाने में कोई रोक नहीं

शिलांग । मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि वह बीफ खाते हैं। भाजपा को इससे कोई दिक्कत नहीं। उन्होने कहा कि मेघालय की जनता उनके साथ है। यहां बीफ खाने पर कोई रोक नहीं है।

मावरी के इस बयान की देशभर में बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है। गौ मांस को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर प्रदेश में अपनी नीति और सोच को बदल देती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद ही बीफ खाते हैं। वह सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी करते हैं। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व चुप रहता है। वहीं उत्तर भारत में गौ रक्षा और गौ हत्या को लेकर भाजपा और संघ के अनुवांशिक संगठन आंदोलन चलाते हैं। माब लीचिंग की कई घटनाएं आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों में होती हैं। मेघालय के चुनाव में बीफ को लेकर बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV