राष्ट्रीय

ऊर्जांचल में होली की मस्ती, रंगों में डूबे नजर आए लोग।

घर की छतों से लेकर सड़क तक उड़ते रहे रंग गुलाल।

उर्जान्चल (सोनभद्र- सिंगरौली)।बुधवार को होली के अवसर पर सोनभद्र सिंगरौली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ऊर्जांचल में उल्लास का माहौल दिखाई दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के दिन रंगों में सराबोर नजर आए। वैढ़न, जयंत, विंध्यनगर, शक्तिनगर, बीना, अनपरा व मोरवा में लोगों का हुजूम घरों की छतों से लेकर सड़कों पर होली खेलता दिखाई दिया। एनटीपीसी शक्तिनगर शक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भी जमकर होली खेली गई।

ऊर्जांचल में घर-घर, आंगन-आंगन जमकर रंग बरसे और होली की मस्ती में सभी डूबे नजर आए। सुबह से ही होली की मस्ती परवान चढ़ती नजर आई और होली है के नारों के बीच क्षेत्र में विभिन्न युवाओं की टोली नगर भ्रमण कर झूमते नजर आए। होलिका दहन के साथ शुरू हुई होली की मस्ती ने बुधवार को सभी को अपने उल्लास, उत्साह, उमंग व सामाजिक समरसता के रंग में रंग दिया।

घरों की छतों से शुरू हुई होली नगर की सड़कों के बीच पहुंचकर अबीर-गुलाल व संगीत के साथ ऐसा समा बांधा की पूरी फिज़ा ही इंद्रधनुषी हो गई। होली के गानों के बीच युवाओं की टोली निकली तो घरों से जमकर रंग बरसा और बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सभी होली के मस्ती में डूबे नजर आए।

होली के दिन प्रशासन भी रहा मुस्तैद –
समूचा नगर होली की खुमारी में रंग गुलाल से सराबोर रहा तो किसी भी अनहोनी से निपटने हेतु पुलिस प्रशासन चौकस चौकन्ना व पुरी तरह मुस्तैद नजर आया। शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में शांतिप्रिय सामाजिक सद्भाव की होली संपन्न कराने हेतु पुलिस टीम लगातार गश्त करती नजर आई। वहीं जयंत पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र भदोरिया व सिंगरौली पुलिस ने भी नगर वासियों को होली बधाई देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV