राष्ट्रीय
मणिपुर में दो गुटों में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान कम से कम दो लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।
घटना शुक्रवार सुबह फौगाचाओ इखाई गांव के पास हुई. घायलों को चुराचांदपुर अस्पताल ले जाया गया है।
अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस के जवान तुरंत इलाके में पहुंचे और सशस्त्र कैडरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।