राष्ट्रीय

देश के जाने माने अधिवक्‍ता हरीश साल्‍वे ने 68 वर्ष की उम्र में रचाई तीसरी शादी

नई दिल्ली। देश के शीर्ष वकीलों में से एक हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। 68 साल के साल्वे ने ट्रिना नाम की महिला को अपनी हमसफर के तौर पर चुना. ट्रिना ब्रिटिश मूल की हैं। खबर है कि लंदन में हुए शादी समारोह में नीता अंबानी, ललित मोदी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए. पद्म भूषण साल्वे बॉलीवुड स्टार सलमान खान से लेकर अंबानी ग्रुप के लिए भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साल्वे और ट्रिना एक साथ घूमते नजर आ रहे हैं. वकील कुमार मिहिर मिश्रा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं।

वकील साल्वे की पहली पत्नी मीनाक्षी थीं। दोनों की शादी को करीब 38 साल हो गए थे, लेकिन जून 2020 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इस शादी से उनकी दो बेटियां साक्षी और सानिया भी हैं। अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद साल्वे ने ब्रिटिश अभिनेत्री कैरोलिन ब्रूसेर्ड से शादी की। दोनों ने अक्टूबर 2020 में शादी कर ली।

साल्वे सुप्रीम कोर्ट के कई हाई प्रोफाइल मामलों का भी हिस्सा रहे हैं। इनमें कुलभूषण जाधव, जिन्हें पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, सलमान खान के हिट एंड रन और ड्रिंक एंड ड्राइव मामले शामिल हैं। इनके अलावा उन्होंने टाटा ग्रुप, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी जैसे बड़े समूहों की भी पैरवी की है।साल्वे को देश का सबसे व्यस्त वकील भी माना जाता है। वह नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल भी रहे। उन्हें जनवरी में इंग्लैंड और वेल्स में क्वींस काउंसल बनाया गया था। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की और 1992 में दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील के रूप में नियुक्त हुए।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV