विश्व की सबसे बड़ी लगाते समय हुआ हादसा, मजदूर की मोत, इंजीनियर घायल

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर में चंबल नदी तट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी लगाई जा रही है। लेकिन इसकी स्थापना के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है. एक इंजीनियर बुरी तरह घायल हो गया है. कुछ और लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. कोटा जिला प्रशासन और रिवर फ्रंट से जुड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
चंबल रिवर फ्रंट पर लगी है 80 हजार किलो की घंटी
दरअसल, राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के किनारे चंबल रिवर फ्रंट बनाया गया है। इस रिवर फ्रंट पर 80000 किलोग्राम की घंटी लगाई जानी है। जिसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी और यह घंटी दुनिया की सबसे बड़ी घंटी है। दावा किया जा रहा है कि यह 5000 साल तक खराब नहीं होगा।
घंटा बनाने वाला इंजीनियर इसके नीचे दब गया
इस घंटे को रिवर फ्रंट पर लाने के लिए भी काफी प्रयास किया गया। इंजीनियरों की देखरेख में घंटी को कई सांचों में ढाला गया। अलग-अलग सांचे खोलने की शुरुआत इसी महीने से की गई है. आज एक साँचा खोला जा रहा था। उसी दौरान अचानक वह ढाला टूट गया और वहां काम कर रहे इंजीनियर समेत अन्य कर्मचारी उसकी चपेट में आ गये. इस हादसे में इंजीनियर 35 फीट नीचे जा गिरा, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है. यह वही इंजीनियर है जिसने इस घंटी का निर्माण किया है। उनका नाम देवेन्द्र आर्य है और उनकी देखरेख में ही साँचे से घंटियाँ निकाली जा रही थीं। देवेन्द्र को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.