आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त होने के पश्चात भी घरों प्रतिष्ठानों से नहीं उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज

काल चिंतन संवाददाता,
सलखन सोनभद्र। न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त होने के पश्चात आज तक घरों दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से आज भी तिरंगा फहराने के बाद भी नहीं उतारा गया है तिरंगा।
उक्त सम्बन्ध में चर्चाओं का मानें तो केन्द्र सरकार की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर 13अगस्त लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का फरमान जारी किया गया था। इसके पश्चात आम जनमानस ने इसका भरपूर समर्थन भी दिया। लोगों ने हर घर तिरंगा फहराने का समर्थन देने के पश्चात अपने अपने घरों दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात 17 से 20अगस्त तिरंगा उतारने का फैसला भी लिया गया था। लेकिन आज भी उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि संस्था मे आज भी झंडा नही उतारा गया वही नसा मुक्ती केंद्र का भी झंडा नही उतारा गया।जब की जगह जगह घरों दुकानों पर तिरंगा देखा जा रहा है।जो आम जनमानस में लापरवाही का परिचय चर्चा का विषय बना हुआ है।