Uncategorized

गरीबों के दर्द की आवाज है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी: संध्या शुक्ला

 

चितरंगी। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सिंगरौली द्वारा आयोजित चितरंगी खेल मैदान में अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के आयोजन में समापन बेला के अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया सम्मिलित हुए।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला के स्वागत में चितरंगी मे जनमानस का सैलाब देखने को मिला, चितरंगी के विभिन्न मार्गो से होकर संध्या शुक्ला खेल मैदान में आयोजित अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में पहुंचकर समापन बेला की आरती लेकर उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम ऋषि-मुनियों की संताने हैं हमें अपने संस्कृति और सभ्यता की ओर लौटना होगा, एक षड्यंत्र के तहत भारत के लोगों को पाश्चात्य सभ्यता की ओर धकेला जा रहा है और इसका ताजा उदाहरण है कि, जब स्कूलों में दीपावली रक्षाबंधन जैसे त्यौहार नहीं मनाए जाते तो क्रिसमस के एक दिन पहले छोटे-छोटे बच्चों को संता बनने के लिए क्यों बाध्य किया जाता है ? उनके माता-पिता को संता की ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। संध्या शुक्ला जी ने कहा कि मैं उन माता-पिता से भी कहना चाहती हूं कि, इस तरह की चीजों का भरपूर विरोध करें नहीं तो धर्म परिवर्तन का बीजारोपण लोग बच्चों के स्कूल समय से ही करने लगते हैं, बच्चे जब बड़े हो जाएं उनके अंदर समझने की शक्ति आ जाए तो वह चाहे जिस धर्म का पालन करें, जो उन्हें अच्छा लगे। लेकिन वर्तमान में जो धर्म परिवर्तन का षड्यंत्र चल रहा है यह स्वीकार नहीं है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, भारत में सभी को अपने त्यौहार मनाने की स्वतंत्रता है, लेकिन अपने त्योहारों के बहाने हिंदुओं का धर्म परिवर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संध्या शुक्ला जी ने कहा कि इस युग के अवतारी पुरुष धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज समाज में परिवर्तन डालने के लिए तीन धाराओं से कार्य कर रहे हैं, सर्वप्रथम धर्म रक्षा हेतु पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम का निर्माण किया गया है, जहां पर जाने मात्र से मां की शक्ति का एहसास होता है, वह ऊर्जा का ऐसा केंद्र है जो निराशावान लोगों के जीवन में आशा का संचार होता है, और देश का ऐसा तीर्थ स्थल है जहां पर लोग अवगुणों से मुक्त होकर आते हैं। सिद्धाश्रम मे चल रहे 15 अप्रैल 1997 से अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ की ऊर्जा का लाभ लेकर अपने घरों में भी मां की साधना करना सीख जाते हैं।

वही समाज सेवा हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन का निर्माण किया गया है, यह संगठन गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को जाति भेद जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करते हुए समाज को नशा मुक्त करने की प्रेरणा देता है। अब तक इस संगठन के माध्यम से देश में करोड़ों लोगों को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान किया गया है। भगवती मानव कल्याण संगठन आज सनातन धर्म का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। पूरे देश में निशुल्क रूप से करोड़ों जगहों पर अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के अनुष्ठान करवाए गए हैं।

श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी का लक्ष्य समाज को नशे मांस से मुक्त करने का है गुरुदेव जी ने सभी राजनीतिक पार्टियों को अवसर दिया गया कि आप नशा मुक्त करें हम आपके साथ होंगे लेकिन जब किसी ने नहीं सुना तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया गया। आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उन गरीब बेसहारा लोगों की आवाज बन चुकी है, जिन महिलाओं के पति या बच्चे नशे से दुर्घटना में जान गवा जा चुके हैं, उन महिलाओं की आवाज है, जिनके पति डंडों से जूते चप्पलों से उनकी आए दिन मारपीट करते हैं, छोटे-छोटे बच्चों की कराहती आवाज है जो भूख से व्याकुल होकर बिना भोजन के सो जाते हैं, क्योंकि उनके पिता नशा करते हैं और अपना पूरा पैसा नशे में गवा देते हैं और घर में छोटे बच्चे भोजन के लिए तरस रहे। यह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी गरीब जनमानस की आवाज बनकर मध्य प्रदेश से नशे का व्यापार बंद करवा कर रहेगी। अगर हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है तो नशे के जहर के व्यापार को बंद कराना होगा क्योंकि इस शहर से जब हमारे महिलाएं बच्चे रो रहे हैं तड़प रहे हैं, तब हम कैसे विश्व गुरु कहलायेंगे ? इसके लिए आप सभी जनमानस के सहयोग की आवश्यकता है, आपका एक-एक वोट भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को विजयी बनाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला राजू भैया ने कहा कि हमें राजनीति करनी है, देश के विकास के लिए लेकिन राष्ट्र रक्षा के लिए हम एकजुट है। विंध्य क्षेत्र के युवाओं से कहना चाहते हैं कि, आप अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें, देश को अगर उन्नति की ओर ले जाना है तो हमारे अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए, स्वयं भी नशे जैसी बुराइयों से मुक्त रहें और जो लोग नशा कर रहे हैं उन्हें आपके क्षेत्र के नजदीक पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम है वहां लेकर आए वहां ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहती है नशा करने वाले व्यक्ति वहां पहुंचकर अवश्य नशा छोड़ देते हैं।

केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला जी ने 25 26 फरवरी 2030 को प्रयागराज में होने वाले महाशक्ति शंखनाद में सिंगरौली जिले के जनमानस को आमंत्रित किया है आप सभी लोग महा शक्ति शंखनाद के द्वितीय चरण प्रयागराज पहुंच कर युग परिवर्तन के महत्वपूर्ण छण के साक्षी बने,कार्यक्रम के समापन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल बैस जी के द्वारा आभार प्रकट किया, एवं अंत भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में माँ के भक्तों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV