आयोग्य भारती व सुसंस्कार सोशल डब्लपमेंट द्वारा दीप प्रज्वलित कर मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव

वैढ़न,सिंगरौली। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 बर्ष के पावन पर्व हिन्दू साम्राज्य दिवस पर आरोग्य भारती सिंगरौली एवम सुसंस्कार सोशल डब्लपमेंट द्वारा निगाही दुर्गा मण्डप के प्रांगण में 351 दीप प्रज्वलित कर राज्याभिषेक के खुशियों का उत्सव मनाया गया साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जन अभियान के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्माजी,आरोग्य भारती के प्रांतीय संयोजक डॉ आर डी पाण्डेय, सुसंस्कार सोशल डब्लपमेंट के सचिव गजमोचन सिंह, नवांकुर सेक्टर खुटार के कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव,पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामनरेश त्रिपाठी,बी के शुक्ला,ॐ प्रकाश तिवारी,शुभम सिंह,पूर्णिमा जी,संतोषी जी,बालमणि द्विवेदीजी रामबोला महराज, राहुल चौरसिया के साथ कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।