शुरू हो गया है सावन का महीना, करें ये काम, प्रसन्न होते हैं भगवान शिव

सावन का महीना शिव शंकर भोलानाथ को समर्पित है। इस बार अधिकमास लगने के कारण सावन का महीना 58 दिनों का होगा। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है। इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में अगर कुंवारी लड़कियां सोमवार का व्रत रखें तो उनकी जल्दी शादी की संभावना बढ़ जाती है।
हैं यह भी माना जाता है कि जो भी इस महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। शिव कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। आज हम अपने पाठकों के लिए सावन का महीना शुरू होने से पहले ही सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिनसे भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत प्रसन्न होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन उपायों पर-
ॐ नम: का जाप करें
कहा जाता है कि यदि कोई भक्त नियमित रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार को उत्तर दिशा की ओर मुख करके शिव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का 11, 21, 51 या 108 बार जाप करता है तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
इस मंत्र का जाप करें
इस माह में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है।
वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शिव लिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें
अगर पति-पत्नी के रिश्ते में काफी अनबन रहती है और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं चल रहा है तो ऐसे में आपको सावन के महीने में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। सावन के महीने में श्रावण सोमवार व्रत कथा पढ़ना और पवित्र रुद्राक्ष धारण करना भी बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है।
पंचामृत से रुद्राभिषेक करें
श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाने और रुद्राभिषेक करने से मन और शरीर को शांति मिलती है।
चावल की खीर परोसें
अगर आपके जीवन में बहुत सारी बाधाएं आ रही हैं और आपके काम बिगड़ रहे हैं तो आपको और आपकी पत्नी को मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह उपाय जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करता है।
अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से तनाव दूर होगा
अगर आपके घर में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, व्यापार में भारी घाटा हो रहा है या नौकरी में परेशानियां आ रही हैं तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको सावन के महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार चढ़ाकर उसके रस से अभिषेक करना चाहिए।
अर्धनारीश्वर की पूजा करें
सावन के महीने में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। इस माह में पूर्व दिशा में अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा करना शुभ माना जाता है। सावन माह में इस दिशा में अर्धनारीश्वर की तस्वीर लगाने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और लोगों की खाली जेब भी भर जाती है।
काले तिल से अभिषेक करने से रोग दूर होंगे
अगर आपके घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो सावन के महीने में रोजाना पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
घर में गंगाजल छिड़कें
माना जाता है कि सावन के महीने में चारों तरफ काफी ऊर्जा होती है और ऐसे में अगर घर के हर कोने में गंगा जल छिड़का जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में रोज सुबह स्नान करके पूरे घर में गंगा जल छिड़कें। इससे पूरे घर की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
घी, चीनी, गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं.
सावन के सोमवार के दिन शिवजी को घी, चीनी और आटे से बना प्रसाद चढ़ाएं। इसके बाद इस प्रसाद को जितना हो सके उतने लोगों में बांट दें। साथ ही महामृत्युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भगवान शंकर को गाय का कच्चा दूध भी अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों पर भगवान शंकर की कृपा सदैव बनी रहती है।