भाजपा सिंगरौली के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने दिया त्यागपत्र, जिलाध्यक्ष पर लगाये उपेक्षा के आरोप

वैढ़न,सिंगरौली।मप्र में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष हंै। चुनाव की सुगबुगाहट जैसे ही शुरू हुयी भाजपा में भी अंतर्कलह उभरकर सामने आने लगी। भाजपा के जिला संगठन से ही खुद को उपेक्षित मानकर वर्षाे से पार्टी की सेवा कर रहे जिम्मेदार कार्यकर्ता पार्टी से दूरी बनाने लगे हैं। भाजपा सिंगरौली के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। मीडिया प्रभारी ने अपना त्यागपत्र मीडिया ग्रुप में साझा किया। यह त्यागपत्र तीन जुलाई का है। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश शाह ने भी जिला संयोजक के पद को ठुकरा दिया था।
गौरतलब हो कि भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कुछेक भाजपा के प्रदेश से जुड़े नेताओं के दखलअंदाजी से पार्टी में असंतोष बढऩे लगा है। अभी तक मामला दबा था लेकिन अब धीरे-धीरे नाराज कार्यकर्ताओं में संगठन के कामकाज को देख उबाल आने लगा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष को बकायदे पत्र लिखते हुए अपने इस्तीफे का बजह बताया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पहले भाजपा के संगठन में जिला संयोजक निवेशक प्रकोष्ठ एवं बाद में जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व देकर संगठन के कार्यों के माध्यम से सेवा करने का अवसर प्रदान हुआ है। इसके लिए संगठन का आभार व्यक्त किया है। वहीं योगेन्द्र श्रीवास्तव ने आगे जिलाध्यक्ष को अवगत कराया है कि आपको दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया। जब कार्यालय में पहली बार आपसे मिला तथा मीडिया के कार्यों के बारे में आपसे चर्चा प्रारंभ की तो आपने मुझसे कहा कि आप कहां मीडिया विभाग के चक्कर में फंसे हैं। आप जिले का कोई प्रकोष्ठ मोर्चा आदि ले लीजिए।
अध्यक्ष के बातों को योगेन्द्र ने सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह से चर्चा किया तो उन्होंने अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाया। योगेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा है कि छ: महीने से ऐसा महसूस कर रहा हूॅ कि जिलाध्यक्ष द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। मुझे कारण का पता नहीं है कि जिलाध्यक्ष मुझसे क्यों असंतुष्ट हैं। शायद जिलाध्यक्ष के गुड बुक से मैं दूर हूूॅ। उन्होंने यह भी कहा कि सदैव संगठन के कार्यों में मेरे द्वारा वरीयता दी गयी है। उन्होंने अंत में यह भी लिखा है कि मेरा जिला मीडिया प्रभारी पद पर बने रहना नितांत अनुचित है। भाजपा के एक सिपाही के रूप में राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहूंगा।