Uncategorized

महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करने हेतु अनवरत चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु

वैढ़न,सिंगरौली। विशेष जागरूकता अभियान ”अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में लगातार जन जागरूकता अभियान के आयोजन किये जा रहे है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।

इसी क्रम में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु द्वितीय चरण उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार चौकी प्रभारी शासन, महिला सुरक्षा शाखा से आशीष सिंह बागरी, चौकी स्टॉफ प्रधान आरक्षक फूल सिंह, संजय यादव, मुनेंद्र मिश्रा, आलोक सिंह द्वारा गीतांजलि स्कूल शासन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया एवं अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया कि महाभारत काल के महान योद्धा अर्जुन पुत्र अभिमन्यु जिन्होंने चक्रव्यूह तोड़ने का ज्ञान मां के गर्भ में रहकर प्राप्त किया था। इस प्रकार आज के समय परिवेश में हम सभी को प्रारंभिक दौर से ही नशा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता जैसी बुराइयां जो कि समाज में महिला सम्मान व सुरक्षा के विरुद्ध हैं, के बारे में जानना है एवं उन्हें रोकने के लिए आगे आना है। उपस्थित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी, कभी भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे। हम पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यवसाय दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं के साथ बराबरी का योगदान देंगे। हम समाज में ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससे नारी को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सके। इसकी शुरुआत हम आज अभी अपने घर से करते हैं।

मैं हूं अभिमन्यु लिखी हुई टी शर्ट वितरित कराकर जागरूकता रैली निकाली गई। चौकी प्रभारी शासन उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बाजार में उपस्थित लोगों, घरों में रहने वाले लोगों एवं आने जाने वाले लोगों को यह संदेश दिया गया कि हमें भी प्रेरित होकर अभिमन्यु की तरह बनना है और समाज में फैली बुराइयों को एकजुट होकर दूर करना है। जब हम सब एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से लड़ेंगे, तब धीरे-धीरे अवश्य समय में बदलाव आएगा और एक नया समाज संगठित होगा।
अभिमन्यु अभियान का शुभंकर एक 16 से 25 वर्षीय एक शिक्षित एवं संस्कारवान युवक है जो सामाजिक बुराइयों में चक्रव्यूह जैसे अशिक्षा, नशा, अश्लीलता, दहेज, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह को तोड़कर लैंगिक समानता के आधार पर समाज में महिलाओं को सह अस्तित्व प्रदान करता है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों में जाकर अभिमन्यु अभियान से संबंधित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। स्टीकरों में अलग-अलग उद्देश्यों को वर्णित किया गया है। अभियान में अलग-अलग स्थानों में जनसमूह को एकत्रित कर संबोधित कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 प्रश्नावली को हल कराई गई हैं। वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। नाट्य कला का आयोजन कराया गया।

मारुति वैन से लगातार हो रहा प्रचार प्रसार: मारुति वैन में एलईडी टीवी के माध्यम से लघु फिल्मों को शहरी एवं ग्रामीण अलग-अलग स्थानों पर चलाकर दिखाया गया एवं व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार किया गया।उपस्थित पुरुष वर्ग में अभिमन्यु शुभंकर को लेकर विशेष जागरूकता देखने को मिली। वह सभी अभिमन्यु से प्रेरित होकर अभिमन्यु की तरह कुछ करने का विश्वास दिलाएं एवं बताए कि वह भी जाकर अपने पास पड़ोस के लोगों एवं घर के सदस्यों को अभिमन्यु अभियान के संबंध में बताएंगे तथा लोगों को अभिमन्यु की तरह बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

समाज में व्याप्त स्त्री- पुरुषों के अधिकार एवं दायित्वों की भिन्नता को पाटने के लिए पुरुष- प्रधान समाज को रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ने एवं महिलाओं के विकास में सहायक बनाना है। महिलाओं के प्रति जाने अनजाने में हो रहे भेदभाव को रोकना है और समाज को इस बात से आत्मसात कराना है कि पुरुषों के अंदर बाल्यकाल से ही समानता के भाव के साथ संस्कार एवं संवेदनशीलता विकसित हो।

यह समाचार पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Live TV